Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) के कल्याण भवन (एचआरडी) परिसर में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जन्म-जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम बीसीसीएल एवं झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि एवं बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुदेव की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया एवं रंजना सिंह सहित कोयला भवन मुख्यालय के सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी बंदोपाध्याय, सुजीत रंजन मुखर्जी, पार्थसारथी दत्ता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा बीसीसीएल सीसीसी, वेलफेयर एवं सेफ्टी बोर्ड के सदस्य संजीत सिंह, एस. एस. डे, मुरारी तांती एवं उमेश सिंह, AIDEOA के महामंत्री कुश कुमार सिंह तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा अनावरण और अतिथियों के स्वागत से हुई। विभागाध्यक्ष (सीएसआर) सुरेन्द्र भूषण ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन, साहित्य और उनके सांस्कृतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय मेधा और सांस्कृतिक चेतना के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने गुरुदेव की प्रसिद्ध रचना “जहाँ मन भय से मुक्त हो” का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए भयमुक्त वातावरण और स्वतंत्र चिंतन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीसीसीएल परिवार से गुरुदेव के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और समाज के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक सत्र के दौरान झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के सदस्यों ने रवीन्द्र संगीत, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समापन अवसर पर समिति की ओर से सीएमडी, निदेशकगण एवं दीक्षा महिला मंडल की पदाधिकारियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष (एचआरडी) राधेश्याम दुबे ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सफुरा रुबाब ने किया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय विरासत के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।
#BCCL #RabindranathTagore #TagoreJayanti #BCCLNews #DhanbadNews #JharkhandNews #CoalIndia #ManojKumarAgrawal #BengaliCulture #RabindraSangeet #HRD #CulturalEvent #IndianCulture #JharkhandBanglaBhashaUnnayanSamiti #BreakingNews
