• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बौरागढ़ साइडिंग, बस्ताकोला क्षेत्र में गुणवत्ता जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का सफल आयोजन।

Bynoorimedia@2015

Jan 28, 2026

बस्ताकोला क्षेत्र के बौरागढ़ साइडिंग में गुणवत्ता जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम (Quality Awareness and Sensitisation Program) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों में गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं बेहतर कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री हाफिजुल कुरैशी, क्षेत्रीय एजीएम श्री देवेंद्र सिंह, मुख्यालय गुणवत्ता विभाग से ए.के. झा उपस्थित रहे। इसके अलावा परियोजना अधिकारी (BOCP) सी.एस. सिंह , परियोजना अधिकारी (ROCP) श्री के.के. सिंह तथा परियोजना अधिकारी (KOCP) श्री देवेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

साथ ही गुणवत्ता प्रबंधक श्री बिपिन बिहारी, मुख्यालय गुणवत्ता विभाग से श्री अभिषेक आर्य एवं क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक अमित कुमार ने गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन सुधार और कार्यस्थल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्ता केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन की संस्कृति का अहम हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को गुणवत्ता मानकों का पालन करने, कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निरंतर सुधार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों ने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन से बस्ताकोला क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना को मजबूती मिली है।

#BCCL #BastacollaArea #BauragarhSiding #QualityAwareness #CoalQuality #DhanbadNews #JharkhandNews #CoalIndia #QualitySensitisation #MiningNews #IndustrialNews #SafetyAndQuality #PublicSector

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed