बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के सेंद्रा बांसजोडा कोलियरी में एक गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त सीनियर माइनिंग सरदार भीमसेन रवानी एवं शिशिर कुमार दत्ता को भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने दोनों सेवानिवृत्त माइनिंग सरदारों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी ए के वर्मा, खान प्रबंधक कमलेश कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी सुजीत कुमार तथा साइडिंग इंचार्ज दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि शिशिर कुमार दत्ता एवं भीमसेन रवानी ईमानदार, कर्मठ और अनुशासित कर्मी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कभी चुनौतियों से समझौता नहीं किया, बल्कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

समारोह में बड़ी संख्या में सहकर्मी एवं कई लोग उपस्थित रहे, जिनमें श्रीश कुमार, विजय यादव, मनोज कुमार पांडे, रॉबिंस कुमार, संजय कुमार पांडे, सुरेश महतो, रामचंद्र नोनिया, दीपक कुमार, गोपाल सिंह, कुंदन कुमार सिंह, निमाई गोप, अनुकरण कच्छप, तापस मंडल, चंदन कुमार सिंह, धर्मेंद्र दास, प्रवीण कुमार एवं गोविंद साव शामिल थे।
समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।
SendraBansjodaColliery #RetirementCeremony #MiningNews #DhanbadNews #CoalIndustry #FarewellFunction #MiningSardar #EmployeeHonour #JharkhandNews
