• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

झरिया मास्टर प्लान 2.0: बेलगड़िया टाउनशिप में दो परिवारों को मिला नया आवास, उपायुक्त के निर्देश पर पुनर्वास प्रक्रिया तेज।

Bynoorimedia@2015

Mar 6, 2026

धनबाद। Jharia Master Plan 2.0 के तहत विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) के बस्ताकोला एरिया के दो लाभुकों को बेलगड़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया गया। यह पहल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार की गई।

जानकारी के अनुसार बस्ताकोला एरिया के राजापुर क्षेत्र निवासी भोला भुइयां और मुकेश कुमार को Jharia Rehabilitation and Development Authority (जेआरडीए) की ओर से बेलगड़िया टाउनशिप में आवास दिया गया। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत दोनों लाभुकों को 50-50 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। इसके अलावा छह महीने के भीतर दोनों को दो-दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि का चेक भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर जेआरडीए के संजय कुमार, शेखर कुमार और पावन वत्स उपस्थित थे। वहीं बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक हाफिजूल कुरैशी, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (योजना) ए.के. शर्मा, बीसीसीएल लोदना एरिया के के.के. सिंह और संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त पहल से झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापित परिवारों को आवास, आधारभूत सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित जीवन प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

#JhariaMasterPlan #BelgarhiaTownship #DhanbadNews #JharkhandNews #BCCL #JRDA #AdityaRanjan #JhariaRehabilitation #CoalBeltNews #BastacolaArea #DhanbadUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed