• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

लोदना में कला उत्सव सीजन-3 की शुरुआत, जीएम अनिल कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन; 200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा।

Bynoorimedia@2015

Mar 15, 2026

लोदना (15 मार्च 2026):
लोदना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित कौशल विकास केंद्र में विनायक आर्ट एकेडमी द्वारा आयोजित कला उत्सव सीजन-3 का उद्घाटन लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है और कला ऐसे मंच प्रदान करती है जहां बच्चे अपनी कल्पनाशीलता और हुनर को निखार सकते हैं।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आर्ट प्रदर्शनी 15 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इस कला उत्सव में विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। कार्यक्रम के पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार सिन्हा ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की। प्रदर्शनी में प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रचनात्मक कलाकृतियों को देखकर दर्शक भी काफी प्रभावित नजर आए।

विनायक आर्ट एकेडमी के आयोजक प्रणब भट्टाचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी कला प्रतिभा को मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

उद्घाटन समारोह में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के साथ प्रबंधक अजीत यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और कला प्रेमी शामिल हुए।

#Lodna #Dhanbad #ArtFestival #KalaUtsav #VinayakArtAcademy #AnilKumarSinha #PranabBhattacharya #AjitYadav #StudentTalent #JharkhandNews #DhanbadNews #ArtExhibition #DrawingCompetition #EducationNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed