• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह: 5 कार्मिकों को दी गई विदाई।

Bynoorimedia@2015

Apr 30, 2026

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में 5 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा सेवाएँ (CMS) सहित मुख्यालय से सेवानिवृत्त कुल 5 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। इस मौके पर निदेशक (तकनीकी-संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) अर्पण घोष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और परिजन उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत सम्मान-पत्र वाचन से हुई, जिसके बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो कर्मियों के वर्षों के समर्पण और योगदान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का अनुभव संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर संजय कुमार सिंह और राजेश कुमार ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर AIDEOA के महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

बीसीसीएल के अनुसार अप्रैल माह में कुल 133 कर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 1 अधिकारी (CMS) और 132 कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यालय में 5 कर्मियों के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों में डॉ. पूनम दुबे, मो. वाजिद अंसारी, राम प्रवेश चौहान, गिरीश चौधरी और गहनु राम महतो शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बीसीसीएल परिवार का हिस्सा होने पर गर्व जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed