• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

धनबाद BCCL Bastacolla Area में सम्मान समारोह | पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को महाप्रबंधक ने दी बधाई।

Bynoorimedia@2015

May 11, 2026

बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र में आज दिनांक 11 मई 2026 को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री एस. के. गायकवाड़ द्वारा पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में सर्वे विभाग के श्री सुधीर कुमार राय, सिविल विभाग के श्री शशांक देव, ई एंड एम विभाग के श्री सौरभ कुमार, श्री संजय कुमार तथा श्री नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक श्री एस. के. गायकवाड़ ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता ही संगठन की प्रगति का आधार है।

इस सम्मान समारोह में एजीएम श्री ए. के. शर्मा, एपीएम श्री संभ्रांतो पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरक्षा श्री अजय कुमार सिंह, सर्वे विभाग से श्री एम. के. सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त श्री सिकंदर, क्षेत्रीय प्रबंधक ई एंड एम श्री निर्माल्य दास, क्षेत्रीय प्रबंधक एनवायरमेंट श्री रोहित सैनी, क्षेत्रीय प्रबंधक ई एंड टी श्री रोहित सुमन, एनवायरमेंट विभाग से श्री आंचल पटेल तथा सिविल विभाग से श्री सक्षम कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed