• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

कतरास के राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह।

Bynoorimedia@2015

Sep 5, 2026

कतरास: राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास बाजार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय की प्राचार्य सुमन मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान झारखंड सरकार की ओर से छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई साइकिलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद विश्वविद्यालय के सचिव उत्तम मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) उमंग ठक्कर, विद्यालय की प्राचार्य सुमन मिश्रा, पिंकी सिन्हा, सरोज विश्वकर्मा, विष्णु चौरसिया, पिंटू दे, मुकेश भट्ट सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह के बीच विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

#राजेंद्रबालिकाउच्चविद्यालय #कतरास #कतरासन्यूज #धनबाद #धनबादन्यूज #शिक्षकदिवस #TeachersDay #डॉसर्वपल्लीराधाकृष्णन #सर्वपल्लीराधाकृष्णन #शत्रुघ्नमहतो #उत्तममुखर्जी #उमंगठक्कर #सुमनमिश्रा #पिंकीसिन्हा #सरोजविश्वकर्मा #विष्णुचौरसिया #पिंटूदे #मुकेशभट्ट #बाघमारा #BCCL #JharkhandNews #EducationNews #SchoolNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed