• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

DGMS धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा–2026 का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

Bynoorimedia@2015

Sep 29, 2026

धनबाद। खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS), धनबाद में मंगलवार को राजभाषा पखवाड़ा–2026 का सम्मान सह समापन समारोह महानिदेशालय के सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता खान सुरक्षा महानिदेशक श्री आर. टी. मांडेकर ने की। इस दौरान राजभाषा पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री आर. टी. मांडेकर, महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय ने पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि कार्यालयीन कार्यों में सहज संवाद और प्रभावी संप्रेषण का भी महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्री अजय सिंह, उपमहानिदेशक (विद्युत) सह राजभाषा अधिकारी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकारी एवं कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने आगामी दिनों में राजभाषा संसदीय समिति के प्रस्तावित आगमन से संबंधित जानकारी भी साझा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

वहीं श्री राजीव ओम प्रकाश वर्मा, उपनिदेशक (विद्युत) सह प्रभारी राजभाषा अनुभाग ने राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों और गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अनुवाद, निबंध और हिंदी वर्तनी प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

राजभाषा पखवाड़ा–2026 के दौरान डीजीएमएस में अनुवाद, निबंध, श्रुतिलेख, हिंदी टिप्पण तथा हिंदी वर्तनी शुद्धिकरण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और रचनात्मकता का परिचय दिया। समापन समारोह के दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह का मंच संचालन श्री सुबीर मुर्मू ने किया, जबकि श्री प्रशांत डाकरे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महानिदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों में श्री वीर प्रताप, उपमहानिदेशक (मुख्यालय), श्री पी. के. सिंह, उपमहानिदेशक (यांत्रिक), श्री मनीष जायसवाल, उपमहानिदेशक (मध्य अंचल), श्री मुरलीधर मिश्रा, उपनिदेशक श्री सत्यमूर्ति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित रूप देने में आयोजन समिति के श्री सुजीत कटेवा, निदेशक (वी.का.), श्री रिजवान अहसन, श्री रणधीर कुमार, श्री बिमल कुमार यादव, श्री नंद किशोर साव और श्री नारायण महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजभाषा पखवाड़ा–2026 का समापन हिंदी के प्रति प्रतिबद्धता, अधिकाधिक सहभागिता और कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रभावी प्रयोग के संकल्प के साथ हुआ।

#DGMS #DGMSDhanbad #RajbhashaPakhwada2026 #राजभाषापखवाड़ा2026 #खानसुरक्षामहानिदेशालय #DhanbadNews #धनबादसमाचार #HindiDiwas #RajbhashaHindi #HindiLanguage #OfficialLanguage #MineSafety #DGMSNews #JharkhandNews #आरटीमांडेकर #AjaySingh #RajeevOmPrakashVerma #SubirMurmu #PrashantDakre #VeerPratap #PKSingh #ManishJaiswal #MurlidharMishra #Satyamurti #SujitKatewa #RizwanAhsan #RandhirKumar #BimalKumarYadav #NandKishoreSaw #NarayanMahato

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed