• Sun. Nov 1st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

BCCL डांडिया नाइट 2026: दीक्षा महिला मंडल के आयोजन में दिखा गरबा और डांडिया का रंग, बीसीसीएल मुख्यालय की टीम बनी विजेता।

Bynoorimedia@2015

Oct 14, 2026

कोयला नगर में डांडिया नाइट की धूम, कतरास को दूसरा और कुसुंडा को तीसरा स्थान; सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

धनबाद, 14 अक्टूबर 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कोयला नगर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार, 13 अक्टूबर को दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में बीसीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न परिचालन क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन के दौरान बीसीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की टीमों के बीच रास गरबा और डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक पेश की। वहीं, गुजराती समाज के सदस्यों ने भी पारंपरिक गरबा एवं डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

डांडिया प्रतियोगिता में बीसीसीएल मुख्यालय ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में बीसीसीएल मुख्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कतरास क्षेत्र की टीम दूसरे, कुसुंडा क्षेत्र की टीम तीसरे, सीवी क्षेत्र की टीम चौथे तथा मुनीडीह क्षेत्र की टीम पांचवें स्थान पर रही। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सीएमडी मनोज अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री राजीव कुमार सिन्हा, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह तथा श्रीमती नीता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया।

सांस्कृतिक एकता और आपसी सौहार्द का दिया संदेश

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रीय महिला समितियों की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। गरबा और डांडिया की धुनों पर बीसीसीएल परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।

दीक्षा महिला मंडल की ओर से आयोजित यह डांडिया नाइट भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ बीसीसीएल परिवार के बीच आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने का माध्यम बनी।

#BCCL #BCCLDhanbad #BCCLNews #DikshaMahilaMandal #DandiyaNight2026 #DandiyaNight #GarbaNight #CoalNagar #DhanbadNews #DhanbadLatestNews #ManojAgarwal #ArchanaAgarwal #SanjayKumarSingh #RajeshKumar #RajeevKumarSinha #RanjanaSingh #KoylaNagar #KoylaBhawan #Katras #Kusunda #Munidih #CulturalEvent #JharkhandNews #VoiceOfWatan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed