बस्ताकोला क्षेत्र स्थित कुईया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (कुईया ओ.सी.पी.) में आज दिनांक 03 फरवरी 2026, मंगलवार को AIDEOA की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो द्वारा किया गया।
बैठक में कुईया ओ.सी.पी. की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए पुराने एवं नए सदस्यों को मिलाकर एक नई, सशक्त और सक्रिय कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवगठित कमेटी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष – श्री श्रीतेश्वर राय,
कार्यकारी अध्यक्ष – श्री विजय कुमार नायक,
उपाध्यक्ष – श्री वीरेंद्र मंडल एवं श्री रामनारायण राम,
सचिव – श्री रणधीर कुमार,
संयुक्त सचिव – श्री किशोरी महतो, श्री मदन कुमार एवं श्री अनरजीत यादव,
सहायक सचिव – श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री मनोज बिंद एवं हरमूज अंसारी,
संगठन सचिव – श्री किशोरी यादव,
कोषाध्यक्ष – श्री पवन कुमार,
सह-कोषाध्यक्ष – श्री विजय वर्णवाल।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री महेंद्र सिंह, रंजीत प्रामाणिक, मिथिलेश मंडल, राजेश किस्कू एवं संजय साव को शामिल किया गया।
क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक मजबूत और सक्रिय समिति है, जो सदस्यों एवं उत्खनन से जुड़े सभी मुद्दों को सही मंच पर उठाकर उनका निष्पादन करेगी। वहीं क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्भय होकर कार्य करें, क्षेत्र और केंद्र स्तर के पदाधिकारी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने संगठन की एकता और मजबूती पर भी बल दिया।
इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बस्ताकोला क्षेत्र में कुईया ओ.सी.पी. की टीम काफी मजबूत है और उन्हें उम्मीद है कि पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सदस्यों की समस्याओं का बेझिझक समाधान करेंगे। उमेश कुमार ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना से कार्य करने पर ही संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीतेश्वर राय एवं सचिव श्री रणधीर कुमार ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द यूनिट स्तर पर मांग पत्र सौंपकर वार्ता की जाएगी और सदस्यों एवं उत्खनन से जुड़े सभी मामलों को निष्पक्ष रूप से उचित मंच पर रखा जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सहदेव खां, सुनील मुर्मू, राधे रमन प्रसाद, राजेश किस्कू, सामु रजक, राजीव चक्रवर्ती, विनोद मिश्रा, राजकुमार सिंह, विनोद कुमार, अरुण घोष, दिवाकर बाऊरी, दिलीप सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, दीपक कुमार, अरविंद राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#AIDEOA #कुईयाOCP #बस्ताकोलाक्षेत्र #राकेशप्रसादसिन्हा #शिवशंकरमहतो #श्रीतेश्वरराय #विजयकुमारनायक #वीरेंद्रमंडल #रामनारायणराम #रणधीरकुमार #किशोरीमहतो #मदनकुमार #अनरजीतयादव #अशोककुमारवर्मा #मनोजबिंद #हरमूजअंसारी #किशोरीयादव #पवनकुमार #विजयवर्णवाल #महेंद्रसिंह #रंजीतप्रामाणिक #मिथिलेशमंडल #राजेशकिस्कू #संजयसाव #अरविंदकुमारसिंह #उमेशकुमार #सहदेवखां #सुनीलमुर्मू #राधेरमनप्रसाद #सामुरजक #राजीवचक्रवर्ती #विनोद मिश्रा #राजकुमारसिंह #विनोदकुमार #अरुणघोष #दिवाकरबाऊरी #दिलीपसिन्हा #दीपककुमार #अरविंदराय
