धनबाद। Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) के लोदना क्षेत्र में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जन्म-जयंती श्रद्धा, सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोदना क्षेत्र कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, एजीएम परवेज आलम, एरिया मैनेजर (सेफ्टी) आशीष तिवारी, एरिया मैनेजर (प्रशासन) अरिंदम कुंडू, जीएम के पीए शिव प्रताप सहित लोदना क्षेत्र कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहित्य, विचारों और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव टैगोर भारतीय साहित्य और संस्कृति के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिनकी रचनाएँ आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करती हैं।


कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने गुरुदेव के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


#BCCL #LodnaArea #RabindranathTagore #TagoreJayanti #BCCLNews #DhanbadNews #JharkhandNews #AnilKumarSinha #Lodna #IndianCulture #RabindraJayanti #CoalIndia #CulturalEvent #HindiNews #BreakingNews
