अमलगमेटेड चांच यूजी, लाईकडीह डीप यूजी माइंस एवं CMPDI एक्सप्लोरेशन साइट का दौरा, माइन क्लोजर कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के दिए निर्देश
धनबाद, 12 जून 2026:
कोयला मंत्रालय, नई दिल्ली के उप सचिव श्री रॉबिन गांगटे ने शुक्रवार को बीसीसीएल (BCCL) के सीवी एरिया अंतर्गत संचालित टेम्परेरी माइन क्लोजर प्लान (TMCP) गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अमलगमेटेड चांच यूजी माइंस, लाईकडीह डीप यूजी माइंस तथा सीएमपीडीआई एक्सप्लोरेशन साइट, लाईकडीह डीप का निरीक्षण कर माइन क्लोजर और अन्वेषण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
दौरे की शुरुआत सीवी एरिया कार्यालय में आयोजित एक प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें TMCP के तहत संचालित गतिविधियों, माइन क्लोजर कार्यों की वर्तमान स्थिति, भविष्य की कार्ययोजना, गुणवत्ता मानकों और निगरानी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने माइन क्लोजर से जुड़े विभिन्न पहलुओं और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके बाद उप सचिव श्री रॉबिन गांगटे के नेतृत्व में टीम ने अमलगमेटेड चांच यूजी एवं लाईकडीह डीप यूजी माइंस का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माइन क्लोजर से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।
दौरे के अंतिम चरण में टीम ने सीएमपीडीआई एक्सप्लोरेशन साइट, लाईकडीह डीप का निरीक्षण किया। यहां संचालित अन्वेषण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए भविष्य में खदान संचालन की संभावनाओं तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
निरीक्षण के बाद उप सचिव श्री रॉबिन गांगटे ने TMCP के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और माइन क्लोजर गतिविधियों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, सीवी एरिया श्री संजय कुमार सिंह, टीएस टू डीटी (पीपी) श्री संजय सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री शांतनु चक्रवर्ती, ओएसडी, सीसीओ धनबाद श्री बी. एन. पंडित, एक्टिंग आरडी, आरआई-2 श्री पार्थ दास, बीसीसीएल की एचओडी (पर्यावरण) मारिया अहसान, उप-प्रबंधक (पर्यावरण) श्री आदर्श कुमार, डीबीओसीपी के प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री चिरंजीब मुखर्जी, सीएमपीडीआई के एचओडी (पर्यावरण) श्री वैभव कुमार, एरिया मैनेजर (पर्यावरण) श्री प्रदुमन कुमार शाह, एचओडी (भूविज्ञान), सीएमपीडीआई श्री आर.सी. अधिकारी, एरिया मैनेजर (ई एंड एम) श्री अशोक कुमार भुनिया तथा एरिया मैनेजर (सिविल) श्री विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#BCCL #CoalMinistry #RobinGangte #TMCP #MineClosurePlan #CVArea #Dhanbad #CoalSector #CMPDI #LaikdihDeep #AmalgamatedChanch #MiningNews #JharkhandNews #CoalIndia #MineClosure #EnvironmentManagement #DhanbadMining #BCCLNews #CoalIndustry #IndiaMiningNews
