• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल कतरास क्षेत्र का वृहद वृक्षारोपण अभियान: 4 हजार पौधों का रोपण व वितरण, महाप्रबंधक बीके झा के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

Bynoorimedia@2015

Jul 23, 2026

कतरास: पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र द्वारा मंगलवार को अंगारपथरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बीके झा एवं अपर महाप्रबंधक श्री एमके पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, सिजुआ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प भी लिया।

अभियान के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर उद्यान में लगभग 1,500 पौधों का रोपण किया गया। वहीं कतरास क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 4,000 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्रीय प्रबंधक (पर्यावरण) श्री रितेश रंजन, उप प्रबंधक (पर्यावरण) श्री अजीत कुमार, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, सिजुआ के श्री धीरेंद्र कुमार सहित श्री मनोज, श्री सुरेश, श्री कृष्णा, श्री रवि, श्री अभिनाश, श्री मुकेश एवं अन्य सहयोगियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

#BCCL #कतरासक्षेत्र #वृक्षारोपणअभियान #बीकेझा #एमकेपांडेय #रितेशरंजन #अजीतकुमार #धीरेंद्रकुमार #पर्यावरणसंरक्षण #GreenIndia #PlantationDrive #Dhanbad #Katras #BCCLNews #CoalIndia #Jharkhand #GreenCampaign #Environment #TreePlantation #HindiNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed