संजय कुमार महतो को कोषाध्यक्ष और गौतम महतो को डिविजनल कमेटी में मिली जिम्मेदारी; माइनिंग सुपरवाइजरों के अधिकारों, सुरक्षा और हितों की रक्षा पर जोर
धनबाद। इनमोसा (INMOSSA) की पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर संगठन के उप महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह, डिविजनल प्रेसिडेंट श्री वाई. के. सिंह एवं डिविजनल ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री पोखन साव की उपस्थिति में नई क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
गठन प्रक्रिया के दौरान श्री धनंजय कुमार सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, श्री रतन पाल सिंह को क्षेत्रीय सचिव तथा श्री संजय कुमार महतो को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही श्री गौतम महतो को डिविजनल कमेटी में पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया।
इस अवसर पर श्री जय प्रकाश पासवान, श्री जे. के. मंटी, श्री जयदेव गोराई, श्री गौतम, श्री गोपाल चंद, श्री वासुदेव मुखर्जी एवं श्री आर. के. प्रसाद सहित इनमोसा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

माइनिंग सुपरवाइजरों की समस्याओं और अधिकारों को मिलेगी प्राथमिकता
नवगठित कमेटी का मुख्य उद्देश्य पूर्वी झरिया क्षेत्र में कार्यरत माइनिंग सुपरवाइजरों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना तथा उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा करना है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा, बेहतर कार्य व्यवस्था, कर्मचारी कल्याण और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
नई क्षेत्रीय कमेटी ने सभी सदस्यों के सहयोग से संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा माइनिंग सुपरवाइजरों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों के हित में कार्य करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
#INMOSSA #EasternJharia #BCCL #DhanbadNews #JharkhandNews #MiningSupervisors #INMOSSANews #DhananjayKumarSingh #RatanPalSingh #SanjayKumarMahto #GautamMahto #CoalIndia #MiningSafety #पूर्वी_झरिया #इनमोसा
