कतरास/धनबाद, 22 सितंबर 2026: कतरास क्षेत्र IV के AKWMC में मंगलवार को परियोजना पदाधिकारी जयंत कुमार के साथ INMOSSA (3887), पी. एन. मिश्रा गुट के प्रतिनिधियों की विभिन्न मांगों एवं कर्मियों की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ से जुड़ी सुविधाओं, कार्यस्थल की समस्याओं तथा अन्य लंबित मांगों को प्रबंधन के समक्ष विस्तार से रखा गया।
वार्ता के दौरान INMOSSA के प्रतिनिधियों ने कर्मियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की ओर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की मांग की। प्रबंधन की ओर से इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में INMOSSA के उप महामंत्री कुश कुमार सिंह के साथ अशोक कन्नौजिया, विजय यादव, अरुण कुमार दुबे, नवनीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार राय, राजू सिंह, गगनी सिंह, विनोद सिंह, संजीव कुमार, उमेश राय, सकिल अहमद, राजा सरकार, राम विलास, राज कुमार रविदास, ललन यादव, पप्पू दुसौंधी, रमेश रजवार, संजीव प्रजापति, प्रभात कुमार सिंह और लव प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
वहीं, प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी जयंत कुमार, खान प्रबंधक सुनिल कुमार महतो तथा प्रबंधक मानव संसाधन विवेक कुमार कोडियम बैठक में मौजूद रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान कर्मियों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का भरोसा प्रबंधन की ओर से INMOSSA के उप महामंत्री कुश कुमार सिंह को दिया गया।


#AKWMC #INMOSSA #KatrasAreaIV #BCCL #BCCLNews #Katras #Dhanbad #DhanbadNews #MiningNews #CoalIndustry #MiningSupervisoryStaff #इनमोसा #कतरास #धनबाद #बीसीसीएल #कोयलाउद्योग
