• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल के नए स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स ने की निविदा प्रक्रिया की समीक्षा, सीएमडी से की औपचारिक भेंट।

Bynoorimedia@2015

Sep 21, 2026

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के नव-पदस्थापित स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स (Independent External Monitors–IEM) आलोक कुमार एवं विवेक श्रीवास्तव ने कोयला भवन मुख्यालय में बीसीसीएल की निविदा प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। इससे पूर्व दोनों अधिकारियों ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से औपचारिक भेंट कर संगठन में पारदर्शिता, निष्पक्षता, सतर्कता और सुशासन से जुड़े विभिन्न संस्थागत विषयों पर चर्चा की।

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने दोनों स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स का स्वागत करते हुए कहा कि उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से बीसीसीएल की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीसीसीएल सभी स्तरों पर निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप कार्य-संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से निविदा, खरीद और अनुबंध से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता, दक्षता तथा प्रक्रियात्मक शुचिता सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सीएमडी ने कहा कि स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निगरानी से निविदा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में प्रक्रियात्मक अनुपालन को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही उनके अनुभव और सुझावों से प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने के अवसर मिलेंगे।

कोयला भवन में निविदा प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा

इसके बाद कोयला भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स आलोक कुमार एवं विवेक श्रीवास्तव ने सामग्री प्रबंधन विभाग, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल, विद्युत एवं यांत्रिकी तथा असैनिक विभाग के अधिकारियों के साथ बीसीसीएल की निविदा प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में हाल में आमंत्रित एवं संपादित निविदाओं, निविदा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, तकनीकी निविदाओं के परीक्षण, मूल्यांकन प्रक्रिया और निविदा प्रणाली से जुड़े अन्य तकनीकी एवं प्रक्रियागत विषयों पर चर्चा हुई। दोनों स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर्स ने अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर अधिकारियों को विभिन्न उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन भी दिए।

समीक्षा के दौरान निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, दक्षता और सतर्कता संबंधी मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।

अरविंद कुमार कादयान और अमृत लुगुन का कार्यकाल पूरा

बीसीसीएल के पूर्व स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर अरविंद कुमार कादयान एवं अमृत लुगुन का कार्यकाल पूरा होने के बाद आलोक कुमार और विवेक श्रीवास्तव ने नए स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दोनों भारतीय सिविल सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी हैं और अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

बैठक में निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) आर.आर. कर्ण, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) आनंद कुमार, विभागाध्यक्ष (कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल) बिक्रम कुमार और वरीय प्रबंधक (असैनिक) हिमांशु नांगल सहित बीसीसीएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#BCCL #BCCLNews #Dhanbad #DhanbadNews #CoalIndia #KoylaBhawan #ManojKumarAgarwal #AlokKumar #VivekSrivastava #SanjayKumarSingh #RRKarn #AnandKumar #BikramKumar #HimanshuNangal #ArvindKumarKadyan #AmritLugun #TenderProcess #IndependentExternalMonitors #IEM #CoalIndustry #JharkhandNews #बीसीसीएल #धनबाद #कोयलाभवन #निविदाप्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed