धनबाद | भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा शनिवार को कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में प्रख्यात लेखक एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री शिव खेड़ा का एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। “लीडरशिप टॉक ऑन एटिट्यूड, लीडरशिप, मोटिवेशन एवं वैल्यूज़” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बीसीसीएल के शीर्ष प्रबंधन, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सीएमडी, बीसीसीएल श्री मनोज कुमार अग्रवाल, महानिदेशक (डीजीएमएस) श्री उज्ज्वल ताह, निदेशक (सिम्फर) श्री ए.के. मिश्रा, श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (मानव संसाधन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री निलाद्री रॉय, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना), सीवीओ श्री अमन राज, ओएसडी/वित्त श्री राजेश कुमार सहित दीक्षा महिला मंडल की सम्मानित सदस्याएं, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सीएमओएआई अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह , महचिव श्री निर्झर चक्रवर्ती , कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, बीसीसीएल के अधिकारी-कर्मी, अन्य कार्यालयों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न स्कूलों के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने प्रेरणास्पद संबोधन में श्री शिव खेड़ा ने दृष्टिकोण (एटिट्यूड), नेतृत्व, प्रेरणा और मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके कर्मचारियों के सही दृष्टिकोण, नैतिक आचरण और मूल्य-आधारित नेतृत्व पर निर्भर करती है। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता विकसित करने और कार्यस्थल पर चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके विचारों ने उपस्थित कर्मचारियों और छात्रों को गहराई से प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने श्री शिव खेड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीसीएल न केवल कोयला उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने मानव संसाधन के सशक्तिकरण के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी सत्र कर्मचारियों में नई ऊर्जा भरते हैं और संगठन में लचीली एवं नैतिकता-आधारित कार्यसंस्कृति के निर्माण में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन, कोल इंडिया गीत और मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई। सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल ने श्री शिव खेड़ा का पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। दीक्षा महिला मंडल की सदस्याओं ने भी पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने बीसीसीएल कौशल विकास केंद्र के एक बाल कलाकार द्वारा बनाई गई चित्रकला भी श्री खेड़ा को भेंट की।
कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती योगिता सकलानी तथा सुश्री सफूरा रुबाब ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र-निर्माण और संगठनात्मक विकास के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।
BCCL #ShivKhera #LeadershipTalk #MotivationalSpeaker #CoalIndia #KoylaNagar #HumanResourceDevelopment #EthicalLeadership #EmployeeMotivation #SkillDevelopment #Dhanbad #CorporateLeadership #ValuesAndAttitude
