• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बागडिगी कोलियरी हादसे की 25वीं बरसी: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने शहीद 29 खनिकों को दी श्रद्धांजलि, लोदना क्षेत्र व पाथरडीह वॉशरी का किया व्यापक निरीक्षण।

Bynoorimedia@2015

Feb 2, 2026

धनबाद। बागडिगी कोलियरी दुर्घटना की 25वीं बरसी के अवसर पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने लोदना स्थित बागडिगी शहीद स्मारक पर 29 शहीद खनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि और दिवंगत खनिकों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद खनिकों के अदम्य साहस को नमन किया।

गौरतलब है कि 2 फरवरी 2001 को बागडिगी कोलियरी में बांध टूटने से भीषण जलभराव हुआ था, जिसमें 29 कोयला मजदूरों की जान चली गई थी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने लोदना क्षेत्र की विभिन्न खदानों, रेलवे साइडिंग्स और पाथरडीह न्यू वॉशरी का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, डीटी (ऑपरेशन्स) श्री संजय कुमार सिंह, ओएसडी (फाइनेंस) श्री राजेश कुमार, जीएम (एक्सकेवेशन), जीएम (ईएनएम), एचओडी (पी एंड पी), जीएम (सिक्योरिटी), जीएम (क्वालिटी कंट्रोल) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं क्षेत्रीय जीएम (लोदना) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अन्य क्षेत्रीय अधिकारी और संबंधित ठेकेदार भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने खदानों में चल रहे उत्खनन कार्य, कोयले के एक्सपोज़र लेवल, स्टॉक की स्थिति, रेलवे साइडिंग्स पर कोयले की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पाथरडीह न्यू वॉशरी में निर्माणाधीन बीओबीआर का भी निरीक्षण किया और वॉशरी की कार्यक्षमता, स्टॉक प्रबंधन पर चर्चा की। इस दौरान जीएम (वॉशरी) एवं वॉशरी टीम के साथ संवाद करते हुए उन्होंने वॉशरी फीड बढ़ाने और क्लीन कोल यील्ड में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए।

दौरे के अंत में सीएमडी ने लोदना क्षेत्र प्रबंधन के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीमवर्क, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा मानकों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपेक्षित परिणाम हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

BagdigiColliery #BCCL #CMDManojKumarAgrawal #CoalMining #MinerMartyrs #DhanbadNews #LodnaArea #PathardihWashery #CoalIndustry #MineSafety #BharatCokingCoal #CoalNews #IndianCoal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed