• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में नव-निर्मित बैडमिंटन कोर्ट परिसर का किया उद्घाटन।

Bynoorimedia@2015

Mar 1, 2026

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में कंपनी द्वारा नव-निर्मित आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस परिसर में बीसीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए लकड़ी की सतह (वुडेन सरफेस) वाले दो अत्याधुनिक बैडमिंटन प्ले कोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं।

उद्घाटन समारोह में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया, नीता कुमार सहित कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महिला समितियों की सदस्याएं तथा मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अलावा बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य के.के. सिंह एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। विभागाध्यक्ष (कल्याण) किरण रानी नायक ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सीएमडी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। उद्घाटन के बाद सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों के साथ प्रतीकात्मक उद्घाटन मैच खेलकर प्लेइंग एरिया का औपचारिक शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बैडमिंटन जैसे खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच सामंजस्य, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल अपने अधिकारियों एवं कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य व कल्याण से जुड़ी अधोसंरचना को लगातार सशक्त कर रही है।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक (अधिकारी स्थापना) गार्गी मुखोपाध्याय ने किया।

BCCL #BadmintonCourt #CMDManojKumarAgrawal #CoalNagar #NehruComplex #EmployeeWelfare #SportsInfrastructure #WorkplaceWellness #Dhanbad #CoalIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed