• Sat. Jun 13th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

BCCL ने NRS Linkage और CIL SWMA e-Auction उपभोक्ताओं के साथ संवादात्मक बैठक की, बेहतर कोयला प्रेषण पर दिया जोर।

Bynoorimedia@2015

Mar 14, 2026

Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) ने बेहतर कोयला प्रेषण को बढ़ावा देने और उपलब्ध कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से कोयला नगर स्थित अन्नपूर्णा हॉल में NRS Linkage तथा CIL SWMA e-Auction उपभोक्ताओं के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में कंपनी से जुड़े कोयला व्यवसायियों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) श्री हितेश वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, एरिया सेल्स ऑफिसर्स, क्षेत्रीय सेल्स विभाग के प्रतिनिधि तथा मुख्यालय के मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और कोल इंडिया गीत के साथ हुई। स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) श्री हितेश वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद से उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे कोयला आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रेषण से संबंधित व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल अपने उपभोक्ताओं और हितधारकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उपलब्ध कराना और समयबद्ध प्रेषण सुनिश्चित करना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे प्रावधानों, सुविधाओं और प्रोत्साहनात्मक पहलों की भी जानकारी साझा की गई। बताया गया कि पावर सेक्टर के अलावा कंपनी अपने उपभोक्ता आधार का विस्तार करते हुए NRS Linkage तथा Auction उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में कोयला प्रेषण बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है। NRS Linkage Auction के तहत बड़ी मात्रा में कोयले की पेशकश की जा रही है और हाल ही में आयोजित Tranche-IX में विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 20 मिलियन टन कोयला ऑफर किया गया है।

बैठक में स्टील सेक्टर के उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में कोयला डिस्पैच बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए बीसीसीएल ने e-Auction के अंतर्गत कोयला उठाव पर आकर्षक छूट योजना लागू की है। इस योजना के तहत उठाव की मात्रा के आधार पर ₹100 से ₹600 प्रति टन तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। योजना के अनुसार 500 से 4,000 टन (रोड मोड) या 1 रेक (रेल मोड) के उठाव पर ₹100 प्रति टन, 4,001 से 12,000 टन या 2 से 3 रेक पर ₹200 प्रति टन, 12,001 से 20,000 टन या 4 से 5 रेक पर ₹300 प्रति टन, 20,001 से 40,000 टन या 6 से 10 रेक पर ₹400 प्रति टन, 40,001 से 80,000 टन या 11 से 20 रेक पर ₹500 प्रति टन और 80,000 टन से अधिक या 20 रेक से अधिक के उठाव पर ₹600 प्रति टन तक की छूट प्रदान की जा रही है।

बैठक में कोयला उठाव की प्रक्रिया को सुचारु और समयबद्ध बनाने पर भी चर्चा हुई। सभी क्षेत्रों को समय पर कोटा और अलॉटमेंट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उठाव में देरी न हो। माइनिंग चालान परमिट की स्वीकृति को तेज करने के लिए जिला प्रशासन धनबाद और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे परमिट 2 से 3 दिनों के भीतर स्वीकृत किया जा सके। इसके लिए वॉलेट सिस्टम भी लागू किया गया है।

कोयले की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि प्रत्येक क्षेत्र को इस विषय में संवेदनशील बनाया गया है और एरिया महाप्रबंधक स्वयं खदानों के फेस का निरीक्षण कर रहे हैं तथा साइडिंग तक कोयले के परिवहन की निगरानी कर रहे हैं, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री संजय कुमार सिंह और निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार ने भी अपने संबोधन में कहा कि बीसीसीएल कोयला उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और प्रेषण व्यवस्था के उच्चतम मानकों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

BCCL #CoalIndia #Dhanbad #CoalIndustry #CoalDispatch #NRSEAuction #CoalBusiness #SteelSector #EnergySector #JharkhandNews #MiningNews #CoalSupply #IndustryMeet #CoalConsumers #IndiaEnergy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed