धनबाद स्थित कोयला भवन में 17 मार्च को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (कार्मिक/HR) कार्यालय में ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA) की एक महत्वपूर्ण एजेंडा आधारित बैठक आयोजित की गई। बैठक संगठन के महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में प्रस्तुत विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख मुद्दों में नियमित कैलेंडर मीटिंग की व्यवस्था, माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के लिए उपयुक्त आवास, रिक्त पदों की पूर्ति हेतु नई वैकेंसी, पदोन्नति के कट-ऑफ डेट में संशोधन और समयबद्ध पदोन्नति नीति लागू करने जैसे विषय शामिल रहे।

निदेशक (HR) श्री मुरली कृष्ण रमैया ने माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की कमी को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि एक माह के भीतर इंटरनल वैकेंसी जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेश एक्सटर्नल वैकेंसी की प्रक्रिया जारी है और इसका नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा, जिससे स्टाफ की कमी को स्थायी रूप से दूर किया जा सके।
मुनीडीह कोलियरी में हाल ही में पदस्थापित नए माइनिंग स्टाफ के आवास संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निदेशक (HR) ने संबंधित एरिया के HR मैनेजर को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य और रहने का माहौल मिल सके।
रेस्क्यू व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी बैठक में चर्चा हुई। निदेशक (HR) ने रेस्क्यू ब्रिगेड को उन्नत सुविधाएं और उच्च स्तरीय संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।
कंपनी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए निदेशक (HR) ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने के लिए AIDEOA से सहयोग की अपेक्षा की। इस पर संगठन के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि AIDEOA प्रबंधन के साथ मिलकर उत्पादन वृद्धि, सुरक्षा और संगठन के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्रबंधन की ओर से निदेशक मानव संसाधन श्री मुरली कृष्ण रमैया, कल्याण भवन महाप्रबंधक श्री अनूप राय, महाप्रबंधक औद्योगिक एवं संबंध श्री सुरेंद्र भूषण, वरीय प्रबंधक मानव संसाधन श्री मनीष कुमार उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री आर. के. तिवारी, दीपक कुमार सिंह, वाई. के. सिंह, विजय यादव, उमाकांत राय, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिंहा, चंदन सिंह, मिहिर कुमार रजवार, दीपक कुमार गोराई, साजन महतो, बालेश्वर पंडित, अमित नारायण, अमित कुमार सिंह, अमित झा, रवि ओमकार, संजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, जैनंदन पासवान, अरुण कुमार दुबे, नवल किशोर महतो, बीगू साव, ज्ञानेंद्र कुमार, कमलेश रजक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
यह बैठक माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की समस्याओं के समाधान, मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण, उत्पादन वृद्धि, सुरक्षा और संगठन एवं प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
BCCL #DhanbadNews #AIDEOA #CoalIndia #MiningSector #HRMeeting #VacancyUpdate #PromotionPolicy #EmployeeWelfare #CoalIndustry #JharkhandNews
