ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल से मिलकर कई अहम मुद्दे पर चर्चा की । इस बैठक में AIDEOA की ओर से नेतृत्व महामंत्री कुश कुमार सिंह ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कंपनी के समग्र विकास, उत्पादन में वृद्धि, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा कार्य गुणवत्ता को बेहतर बनाना था। इस दौरान उत्पादन (Production), सुरक्षा (Safety) और गुणवत्ता (Quality) जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
AIDEOA प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग, कार्य प्रणाली में सुधार तथा बेहतर निगरानी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने खदानों में कार्यरत श्रमिकों और अधिकारियों के लिए नियमित निरीक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। AIDEOA ने Mining Sirdar एवं Overman के पदों पर शीघ्र नई नियुक्तियों की मांग की, ताकि बढ़ते कार्यभार और उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा, आगामी वित्तीय वर्ष में “ब्रेक-लेस प्रोडक्शन” सुनिश्चित करने के लिए मानसून प्लान को अभी से तैयार कर लागू करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य मानसून के दौरान जलभराव और अन्य बाधाओं से उत्पादन को प्रभावित होने से बचाना है।
महामंत्री कुश कुमार सिंह ने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि चालू वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा और कंपनी के हित में सकारात्मक सहयोग जारी रखेगा।
बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में AIDEOA के कई प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से
आर. के. तिवारी, दीपक कुमार सिंह, वाई. के. सिंह, विजय यादव, संजय कुमार सिंह, उमाकांत राय, अरुण कुमार दुबे, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिंहा, बालेश्वर पंडित, मिहीर कुमार रजवार, साजन महतो, अमित कुमार सिंह, अमित झा, गोपाल गोराई, प्रभात कुमार सिंह, रवि ओंकार, अमित नारायण, धनंजय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, बिजेंद्र कुमार मंडल, राजकुमार आस, शशिकांत गुप्ता, सुकरा, सुनील कुमार गंजू, पप्पू मरांडी, नीतीश बेदिया सहित अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
#AIDEOA #BCCL #CoalIndia #MiningNews #JharkhandNews #Production #MiningSafety #CoalSector #Engineering #GovernmentJobs #MiningJobs #IndustrialNews
