ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एण्ड ऑफिशियल एसोसिएशन (AIDEOA) के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने मीडिया को जारी बयान में कोलियरियों में बढ़ते मानव संसाधन संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में विशेष रूप से ओवरमैन और माइनिंग सरदार जैसे वैधानिक (Statutory) पदों पर भारी कमी का मुद्दा सामने रखा गया। महामंत्री ने बताया कि प्रबंधन के साथ इस बात पर सहमति बनी है कि विभागीय कर्मचारियों, जिन्होंने ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार का Competency Certificate प्राप्त कर लिया है, उन्हें विभागीय रिक्तियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पदोन्नत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ कोलियरियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा और उत्पादन को सुचारु बनाए रखने में मददगार साबित होगा।
कुश कुमार सिंह ने प्रबंधन से अपील की कि इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए विभागीय रिक्तियों को भरने के लिए शीघ्र अधिसूचना जारी की जाए। वहीं, कंपनी के उच्च प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि इस कमी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे।
यह बैठक महामंत्री के आवासीय कार्यालय, कार्मिक नगर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
#AIDEOA #CoalIndia #MiningJobs #HRCrisis #OvermanRecruitment #MiningSardar #CoalSector #EmployeePromotion #IndustrialNews #IndiaMining #JobAlert #SafetyInMining
