महिला फर्स्ट एड टीम को प्रथम स्थान, ABDGKC और बस्ताकोला कोलियरी ने भी किया शानदार प्रदर्शन।
वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आयोजित पारितोषक वितरण समारोह 25 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बस्ताकोला क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए।
इस अवसर पर बस्ताकोला क्षेत्र की महिला फर्स्ट एड टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं, बस्ताकोला कोलियरी को ग्रुप “D” श्रेणी में ओवरऑल रनरअप तथा पीट ज्योमेट्री में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ABDGKC ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक्सप्लोसिव एंड ब्लास्टिंग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेफ्टी परफॉर्मेंस और HEMM कैटेगरी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा ROCP को SMP श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह के दौरान बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री एस के गायकवाड़ ने क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों में संलग्न सभी अधिकारियों, पीट सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न कोलियरियों को प्राप्त उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
महाप्रबंधक श्री गायकवाड़ ने विशेष रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बस्ताकोला क्षेत्र सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक सतर्कता, सुरक्षा और कुशल कार्यप्रणाली के साथ उत्पादन एवं सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री एस के गायकवाड़, एजीएम श्री अशोक शर्मा, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार, विभिन्न कोलियरियों के परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक, पीट सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। बस्ताकोला क्षेत्र की यह उपलब्धि क्षेत्र की सुरक्षा संस्कृति को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#BastacolaArea #MiningSafety #CoalIndia #SafetyFirst #KhanSuraksha #MiningAwards #DhanbadNews #IndustrialSafety #HEMM #MineSafety #IndiaMining #SafetyCulture
