• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

भीषण गर्मी में राहत: संकल्प महिला समिति ने अंगारपाथरा डिस्पेंसरी के पास शुरू की पनशाला।

Bynoorimedia@2015

May 13, 2026

कतरास क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए संकल्प महिला समिति की ओर से बुधवार, 13 मई 2026 को अंगारपाथरा डिस्पेंसरी के समीप एक पनशाला का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाते हुए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं सभी उपाध्यक्षा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सामाजिक पहल की सराहना की गई। समिति की सदस्याओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में यह पनशाला आम लोगों के लिए राहत का केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शशि प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही समिति की सदस्याओं मीणा पांडेय, आशा, सुषमा सिन्हा, मिसेज खान, पार्वती सिंह, विनिता ठक्कर, अनिशा, नंदनी एवं ऋचा का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर कतरास क्षेत्र बीसीसीएल के महाप्रबंधक श्री सुधाकर प्रसाद, अवर महाप्रबंधक श्री मणिकांत पांडे, क्षेत्रीय प्रबंधक (माoसंo) श्री अशोक कुमार, प्रबंधक (माoसंo) श्री उमंग कुमार ठक्कर एवं सीएमओ डॉ. जे पी रॉय का भी विशेष योगदान रहा।

सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में संकल्प महिला समिति की यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।

संकल्पमहिलासमिति #पनशाला #अंगारपाथरा #कतरास #दीक्षामहिलामंडल #अर्चनाअग्रवाल #शशिप्रसाद #सामाजिकसेवा #भीषणगर्मी #शीतलपेयजल #जनसेवा #Katras #CSR #SummerRelief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed