बीसीसीएल की सामाजिक पहल, छाछ, फल और शॉल वितरण कर मानव सेवा का दिया संदेश
धनबाद। दीक्षा महिला मंडल की ओर से भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सीएमडी आवास के समीप पनशाला (पेयजल केंद्र) का उद्घाटन किया गया। इस पनशाला का शुभारंभ दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने किया।

पनशाला में राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए घड़े का ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच छाछ, फल और शॉल का भी वितरण किया गया। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच दीक्षा महिला मंडल की यह पहल लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का भी संदेश दे रही है।

इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती पूर्बिता रमैया, श्रीमती संचिता रॉय सहित मंडल की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान मंडल की ओर से कहा गया कि पनशाला में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। संस्था ने इसे मानव सेवा और सामाजिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दीक्षा महिला मंडल लंबे समय से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता और महिला कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मंडल की निरंतर भागीदारी रही है। इसी क्रम में शुरू की गई यह पनशाला गर्मी के मौसम में मानव सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का एक और सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आई है।
#DikshaMahilaMandal #BCCL #Dhanbad #SummerRelief #Pyaau #PanShala #SocialService #ArchanaAgarwal #PurbitaRamaiya #SanchitaRoy #Humanity #ColdWaterService #JharkhandNews #CoalIndia #WomenEmpowerment
