• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से की मुलाकात, जनजातीय कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई चर्चा।

Bynoorimedia@2015

Jun 3, 2026

बोकारो/धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बोकारो स्थित सर्किट हाउस में राष्ट्रीय जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक राष्ट्रीय जनजाति आयोग के निदेशक कार्यालय से प्राप्त पत्र एवं आयोग स्तर पर हुई सुनवाई के क्रम में आयोजित की गई।

बैठक में बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया भी मौजूद रहे। इस दौरान बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन, धनबाद में कार्यरत अनुसूचित जनजाति समुदाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जनजातीय समुदायों के कल्याण, समावेशी विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित योजनाओं और पहलों की समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रीय जनजाति आयोग द्वारा पूर्व में की गई सुनवाई और उससे संबंधित अनुशंसाओं के अनुपालन की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

डॉ. आशा लकड़ा ने कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा तथा कार्यस्थलों पर समावेशी और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत बताई।

बीसीसीएल प्रबंधन ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में विभागाध्यक्ष (प्रशासन) मनीष मिश्रा, नोडल ऑफिसर (एससी/एसटी सेल) निर्मला किरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#BCCL #ManojKumarAgrawal #DrAshaLakra #NCST #Bokaro #Dhanbad #CoalIndia #TribalWelfare #STEmployees #CSR #JharkhandNews #BharatCokingCoalLimited #InclusiveDevelopment #CoalSector #AshaLakra #मनोजकुमारअग्रवाल #डॉआशालकड़ा #बीसीसीएल #राष्ट्रीयजनजातिआयोग #झारखंडसमाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed