• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल ने रचा इतिहास, दुग्दा कोल वाशरी का स्थल जेएसडब्ल्यू स्टील को सौंपा; देश की पहली कोल वाशरी एसेट मॉनेटाइजेशन पहल हुई साकार

Bynoorimedia@2015

Jun 18, 2026

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ साइट हैंडओवर, कोकिंग कोल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

धनबाद। भारत के कोयला क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने अपनी 2.0 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाली दुग्दा कोल वाशरी का औपचारिक स्थल हस्तांतरण (साइट हैंडओवर) जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड को कर दिया। कोयला भवन स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज कुमार अग्रवाल, कंपनी के कार्यकारी निदेशकगण तथा जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में संपन्न यह परिसंपत्ति मुद्रीकरण (एसेट मॉनेटाइजेशन) देश की पहली कोल वाशरी मॉनेटाइजेशन पहल है। इसे कोयला क्षेत्र की परिसंपत्तियों के आधुनिकीकरण, परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा संसाधनों के अधिक प्रभावी और इष्टतम उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस परियोजना के माध्यम से कोयला परिशोधन (कोल बेनिफिसिएशन) क्षमता में वृद्धि, घरेलू कोकिंग कोल के बेहतर उपयोग और उच्च गुणवत्ता वाले धुले हुए कोकिंग कोल (वॉश्ड कोकिंग कोल) की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा यह पहल भारत सरकार के ‘मिशन कोकिंग कोल’ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ आयातित कोकिंग कोल पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा की बचत में भी अहम योगदान देगी।

जेएसडब्ल्यू की भागीदारी से कोयला आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार, आधुनिक एवं सतत कोयला प्रसंस्करण को बढ़ावा, रोजगार के नए अवसरों का सृजन तथा झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।

बीसीसीएल की यह पहल आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने के साथ-साथ देश के कोयला क्षेत्र को अधिक आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

#BCCL #DugdaCoalWashery #JSWSteel #JSWEnergy #ManojKumarAgrawal #AssetMonetization #CoalSector #CokingCoal #MissionCokingCoal #CoalIndia #AtmanirbharBharat #Jharkhand #Dhanbad #CoalBeneficiation #IndianCoalSector

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed