• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बीसीसीएल में सात दिवसीय योग शिविर जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Bynoorimedia@2015

Jun 18, 2026

योग प्रशिक्षक डी.के. पासवान के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास, 21 जून को होगा मुख्य समारोह

धनबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के कोयला भवन मुख्यालय में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के चौथे दिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और समर्पण के साथ योग के विभिन्न सत्रों में भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से नियमित योगाभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।

योग प्रशिक्षक श्री डी.के. पासवान के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और विश्राम संबंधी अभ्यास किए। इस दौरान योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है, श्वसन प्रणाली मजबूत होती है, तनाव और थकान से राहत मिलती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) श्री हफिजुल कुरैशी, महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी) श्री सुधाकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष (विधि) डॉ. कुमार शरत सिन्हा, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध/सीएसआर) श्री सुरेन्द्र भूषण,विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और विभिन्न सरकारी विभागों में योग शिविर एवं वेलनेस सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कॉमन योग प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

बीसीसीएल के इस सात दिवसीय योग शिविर का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह के साथ किया जाएगा।

#InternationalYogaDay2026 #YogaDay #BCCL #Dhanbad #DKPaswan #KumarManoj #HafizulQuraishi #SudhakarPrasad #DrKumarSharatSinha #KiranRaniNayak #HealthyLifestyle #YogaForHealth #MentalWellness #AyushMinistry #Wellness #CoalIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed