• Sun. Nov 1st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल अधिकारी पर हमले की विजय कुमार झा ने की निंदा।

Bynoorimedia@2015

Jun 18, 2026

बीसीसीएल एरिया-4 के जीएम विष्णु कांत झा की पहल से बौखलाए तत्वों पर कार्रवाई की उठाई मांग।

कतरास। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बीसीसीएल एरिया-4 के महाप्रबंधक विष्णु कांत झा पर हुए हमले की घटना की कड़ी निंदा करते हुए मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना में संचालित अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से बौखलाए असामाजिक तत्वों ने शक्ति चौक से गोल बिल्डिंग तक रेकी कर घटना को अंजाम दिया।

विजय कुमार झा ने कहा कि कोलांचल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बीसीसीएल के सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना में अवैध कोयला कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगने तक सभी को एकजुट होकर कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही उन्होंने पुलिस बल पर पथराव, बीसीसीएल अधिकारियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाओं की भी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

विजय कुमार झा ने प्रशासन से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना बेहद जरूरी है।

#VijayKumarJha #VishnuKantJha #BCCL #Katras #CoalBelt #IllegalCoalMining #MambeOutsourcingProject #CoalSmuggling #LawAndOrder #DhanbadNews #JharkhandNews #BCCLOfficerAttack #CoalIndustry #KatrasNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed