• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

BCCL Talent Carnival 2026: धनबाद के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, दीक्षा महिला मंडल ने विजेताओं को किया सम्मानित।

Bynoorimedia@2015

Jun 28, 2026

दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल द्वारा आयोजित दो-दिवसीय ‘टैलेंट कार्निवल-2026’ का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन

धनबाद। बीसीसीएल के दीक्षा महिला मंडल द्वारा कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित दो दिवसीय ‘टैलेंट कार्निवल-2026’ का भव्य समापन एकल गायन, समूह शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस आयोजन में धनबाद और आसपास के 25 से अधिक विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी कला, प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार तथा दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि टैलेंट कार्निवल का उद्देश्य केवल विजेताओं का चयन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला हर विद्यार्थी अपने आप में विजेता है।

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कला, संगीत और नृत्य जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच का विकास करती हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीता कुमार ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने साबित कर दिया कि उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दीक्षा महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कोलकाता की प्रसिद्ध मंच कलाकार एवं नृत्य विशेषज्ञ प्रियाशा हलधर और तुहिन चटर्जी उपस्थित रहे। वहीं एकल गायन प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रसिद्ध गायिका शर्मिष्ठा साहा, गायक काजल दा तथा विशेष निर्णायक सत्यजीत शॉ ने किया।

समापन सत्र में निर्णायकों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वहीं बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया की विशेष संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन आभा मिश्रा, गीता साहा और गार्गी मुखोपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीक्षा महिला मंडल की उपाध्यक्ष पूर्बिता रमैया ने प्रस्तुत किया।

TALENT CARNIVAL 2026 – Result Table

SOLO SINGING WINNERS

PositionParticipant NameSchool Name
1stReet MukherjeeDAV Kusunda
2ndRani ChandravanshiAparna Public School
3rdDevvrat Kumar MandalK K Public School
4thPrashansa RajJNMS Sr. Sec. School
5thJaslin KaurKids Garden School

SOLO DANCE – FREESTYLE

PositionParticipant NameSchool Name
1stVaishnavi MahatoBuds Garden School
2ndAnisha TewariAparna Public School
3rdAksheeta GaurDY Path Int. School

SOLO DANCE – CLASSICAL

PositionParticipant NameSchool Name
1stAnamika RanaCarmel School, Digwadih
2ndAaradhya SinghDPS Karmik Nagar
3rdRajnandaniDhanbad Public School

GROUP DANCE – FREESTYLE

PositionParticipantsSchool Name
1stMouli Maji, Kriti Singh, Vaishnavi Paswan, Ridhi Saw, Simran KumariDAV Centenary Public School (Lodna)
2ndVaishnavi Mahato, Sakshi Agarwal, Sukritya Kumari, Rimjhim Murmu, Palak TiwariBuds Garden School
3rdSomya Jha, Khushi Kumari, Bhabya Sree, Sneha Kumari, Arushi KashyapDhanbad Public School

GROUP DANCE – CLASSICAL

PositionParticipantsSchool Name
1stAdhrita Singh, Aaradhya Singh, Keshvi Sharma, Shreeja Kaushiki, PariDelhi Public School
2ndPalak Kumari, Antra Kumari, Rani Tiwari, Divyanka Singh, Minakshi KumariSymbiosis Public School
3rdTeesta, Ananya, Chhaya, Archie, JheelDY PATIL International School

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed