धनबाद/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित स्कोप (SCOPE) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित द्वितीय इंडियन पीएसयू नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार समारोह में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), उद्योग, गैर-सरकारी संगठनों और मीडिया से जुड़ी महिला पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की चार महिला कर्मियों ने विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त कर संगठन को गौरवान्वित किया।
बीसीसीएल की श्रीमती तृप्ति मौर्य, सहायक प्रबंधक (खनन), गुणवत्ता नियंत्रण विभाग को गुणवत्ता एवं सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘क्वालिटी एंड सेफ्टी चैंपियन अवार्ड’ प्रदान किया गया।
वहीं, श्रीमती रूपल भार्गव, सहायक प्रबंधक, जेएमपी विभाग, गुणवत्ता नियंत्रण, बीसीसीएल को सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

सिजुआ क्षेत्र की श्रीमती संजू देवी, ईपी फिटर को उनके उल्लेखनीय कार्य और उपलब्धियों के लिए ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ प्रदान किया गया, जबकि श्रीमती उषा देवी, शोवेल ऑपरेटर, सिजुआ क्षेत्र को उनके दीर्घकालीन समर्पण और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार समारोह में श्री विवेक अवस्थी, संस्थापक एवं प्रधान संपादक, सुश्री बांसुरी स्वराज, सांसद (लोकसभा), तथा सुश्री पूजा कपिल मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बीसीसीएल की महिला कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन सम्मानों को संगठन की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति, समावेशी कार्य परिवेश और महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल बीसीसीएल बल्कि कोयला उद्योग में कार्यरत महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।
#बीसीसीएल #BCCL #इंडियनपीएसयूनारीशक्तिसम्मान #नारीशक्तिसम्मान #तृप्तिमौर्य #रूपलभार्गव #संजूदेवी #उषादेवी #विवेकअवस्थी #बांसुरीस्वराज #पूजाकपिल्मिश्रा #महिलासशक्तिकरण #कोयलाउद्योग #धनबाद #नईदिल्ली #PSU #WomenEmpowerment
