• Sun. Nov 1st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से मिले बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, झरिया मास्टर प्लान और कोयला उत्पादन पर हुई अहम चर्चा।

Bynoorimedia@2015

Jul 3, 2026

नई दिल्ली। भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच कोयला उत्पादन, कोयला प्रेषण (डिस्पैच), झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) और बीसीसीएल के परिचालन एवं व्यावसायिक प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के तहत परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पुनर्वास प्रक्रिया में चल रही विभिन्न पहलों और प्रभावित परिवारों के लिए आय एवं आजीविका सृजन के उद्देश्य से बीसीसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इसके अलावा, बीसीसीएल की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, कोयला उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा परिचालन संबंधी चुनौतियों के समयबद्ध समाधान पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कंपनी के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने और दीर्घकालिक विकास रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बीसीसीएल के परिचालन प्रदर्शन को और मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। यह बैठक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, कोयला उत्पादन एवं आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा बीसीसीएल की दीर्घकालिक विकास रणनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed