बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में गुरुवार को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता की ओर से नामित पर्यवेक्षक एवं ईसीएल के महाप्रबंधक (खनन) श्री पी. के. सिंह ने खनन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन, डिस्पैच, गुणवत्ता नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में संचालित कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान श्री संजय कुमार, महाप्रबंधक (खनन) एवं टीएस निदेशक (तकनीकी-परियोजना एवं योजना), बीसीसीएल तथा श्री अनिल कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, लोदना क्षेत्र भी उपस्थित रहे। अधिकारियों की टीम ने लोदना क्षेत्र के कुजामा एमडीओ पैच का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न खनन गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य खदान में उत्पादन (Production), डिस्पैच (Dispatch), गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control) तथा सुरक्षा (Safety) से संबंधित व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करना था। टीम ने उत्पादन तंत्र, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन, डिस्पैच व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का स्थल पर गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत श्री पी. के. सिंह ने कहा कि लोदना क्षेत्र में निर्धारित मानकों के अनुरूप खनन कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने उत्पादन प्रणाली, डिस्पैच व्यवस्था, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए उत्पादन और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की।
#BCCL #CoalIndia #CIL #LodnaArea #BKSingh #SanjayKumar #AnilKumarSinha #CoalMining #CoalProduction #Dispatch #QualityControl #MineSafety #Dhanbad #Jharkhand #MiningNews #CoalSector #भारतकोयला #बीसीसीएल #कोलइंडिया #धनबाद
