धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनिडीह कोलियरी स्थित XV सीम लॉन्गवॉल परियोजना का शुक्रवार को डीजीएमएस (सेंट्रल ज़ोन), आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, सीएमपीडीआईएल तथा बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना में चल रही तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा लॉन्गवॉल परियोजना के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण दल में डीजीएमएस (सेंट्रल ज़ोन), धनबाद के श्री एस. के. गिम्मेदी, डीएमएस (माइनिंग) श्री आर. मेरुगु, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) श्री ए. के. रामनरेश यादव, डीएमएस (मैकेनिकल) श्री राहुल पुरोहित, डीडीएमएस (माइनिंग) श्री वी. प्रताप ए., डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) श्री एच. गौतम, आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के प्रो. आर. के. सिन्हा, सीएमपीडीआईएल रीजन-2 के क्षेत्रीय निदेशक श्री घनश्याम एस. गहलोत, आईएसओ के महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्री एस. शरण तथा बीसीसीएल आईएसओ के श्री अनिल कुमार शामिल थे।
महाप्रबंधक (पश्चिमी झरिया) श्री वी. विजय कुमार की उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने XV सीम लॉन्गवॉल परियोजना में सफलतापूर्वक संपन्न कम्पैटिबिलिटी टेस्ट, असेम्बली स्टेशन की कार्यप्रणाली तथा मोनोरेल के माध्यम से पीआरएस (PRS) परिवहन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त महाप्रबंधक (पश्चिमी झरिया) श्री एस. के. पंजा, क्षेत्रीय प्रबंधक (सुरक्षा) श्री वी. एस. बर्नवाल, परियोजना पदाधिकारी डॉ. सन्नी राव सहित पश्चिमी झरिया क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान परियोजना में अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्य निष्पादन की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के बाद मुनिडीह ऑफिसर्स क्लब में “XV सीम लॉन्गवॉल उपकरणों के असेंबली एवं कमीशनिंग के लिए सुरक्षा रोडमैप” विषय पर एक विचार-विमर्श (ब्रेनस्टॉर्मिंग) सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का समन्वयन प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. सन्नी राव ने किया।
बैठक में परियोजना के लिए तैयार स्टैंडर्ड मेथड प्रोसीजर्स (SMPs) तथा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOPs) पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों, बीसीसीएल, इंडू (INDU) के अधिकारियों तथा सेफ्टी कमेटी के सदस्यों ने विभिन्न कार्य प्रक्रियाओं, संभावित जोखिमों और सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने सुझाव साझा किए।
विशेषज्ञों ने सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने, मानकीकृत कार्य प्रणालियों के प्रभावी अनुपालन तथा लॉन्गवॉल परियोजना की असेम्बली एवं कमीशनिंग के प्रत्येक चरण में सर्वोच्च सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा दिए गए तकनीकी सुझावों एवं मार्गदर्शन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बीसीसीएल आधुनिक एवं उन्नत खनन तकनीकों को सुरक्षित कार्य संस्कृति के साथ अपनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आयोजित यह निरीक्षण एवं विचार-मंथन सत्र परियोजना के सुरक्षित संचालन, तकनीकी उत्कृष्टता तथा परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
#बीसीसीएल #मुनिडीह #लॉन्गवॉल #XVSeam #DGMS #आईआईटीआईएसएम #सीएमपीडीआईएल #CoalMining #MiningSafety #BCCL #Dhanbad #Jharkhand #LongwallMining #MineSafety #IndustrialSafety #CoalSector
