• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 50 इंटर्नशिप अवसर, 30 दिसंबर 2026 तक करें आवेदन।

Bynoorimedia@2015

Jul 28, 2026

धनबाद। भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme – PMIS) के अंतर्गत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में युवाओं के लिए इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना के तहत बीसीसीएल ने अपने परिचालन कार्यों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से तकनीकी, प्रशासनिक एवं प्रयोगशाला से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में 9 माह की अवधि के लिए कुल 50 इंटर्नशिप पद निर्धारित किए हैं।

बीसीसीएल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए फोरमैन (मैकेनिकल) के 10 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के 10 पद, बी.एससी. (रसायन विज्ञान) अभ्यर्थियों के लिए लैब टेक्नीशियन के 10 पद, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए ओवरसियर के 5 पद, फार्मेसी में डिप्लोमा धारकों के लिए फार्मासिस्ट के 5 पद तथा बी.कॉम. अभ्यर्थियों के लिए क्लर्क के 10 पद निर्धारित किए गए हैं।

बीसीसीएल ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के चयन, दस्तावेज़ सत्यापन तथा जॉइनिंग लेटर जारी करने की पूरी प्रक्रिया प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के तहत आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

बीसीसीएल का मानना है कि यह पहल युवाओं को व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय कौशल विकास के उद्देश्यों को गति देगी। साथ ही, कंपनी की परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

#BCCL #PMInternshipScheme #PMIS #Internship2026 #CoalIndia #Dhanbad #Jobs #DiplomaJobs #EngineeringJobs #BScChemistry #BComJobs #SkillDevelopment #CareerOpportunity #IndiaJobs #CoalSector


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed