• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में समारोह।

Bynoorimedia@2015

Aug 12, 2026

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति से संबंधित बैठक बुधवार को कोयला भवन स्थित लेवल-III कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक के बाद बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। श्री रमैया आगामी 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सम्मान समारोह में बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने श्री रमैया को उनकी सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल में कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने तथा संगठन में सकारात्मक, सहयोगात्मक एवं समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि श्री मुरली कृष्ण रमैया का सहज एवं संवेदनशील व्यक्तित्व, कर्मचारी हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने उनके सफल सेवाकाल के लिए अभिनंदन करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं सफल भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री रमैया ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बीसीसीएल में कार्य करना उनके लिए गौरवपूर्ण एवं समृद्ध अनुभव रहा है। उन्होंने संगठन की प्रगति में सामूहिक योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

अपने कार्यकाल के दौरान श्री रमैया ने कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षित एवं समावेशी कार्य वातावरण तथा मानव संसाधन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति को अधिक सकारात्मक, सहयोगात्मक और संवेदनशील बनाने की दिशा में कई प्रयास किए गए।

समारोह में बीसीसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) श्री अर्पण घोष, विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध/सीएसआर) श्री सुरेन्द्र भूषण, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) श्री मनीष मिश्रा तथा विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा जैतुन कुजूर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों के साथ महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीसीसीएल श्रीमती वंदना, वेलफेयर विभाग की विभागाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती किरण रानी नायक, श्रीमती गार्गी मुखोपाध्याय तथा श्रीमती मधुस्मिता लकड़ा सहित समिति की अन्य सदस्याओं ने भी सहभागिता की। इस दौरान वेलफेयर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed