धनबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार, 12 अगस्त 2026 को बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में देशभक्ति की भावना के साथ भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाली गई। लोदना क्षेत्रीय कार्यालय से श्री अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली में क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मोटरसाइकिल रैली को अवर महाप्रबंधक श्री परवेज आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। रैली लोदना क्षेत्रीय कार्यालय से शुरू होकर वीटीसी सेंटर तक पहुंची।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ निकली मोटरसाइकिल रैली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली में क्षेत्रीय प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) श्री संतोष कुमार मालवीय, क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) श्री हरिपद दीक्षित, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) श्री अमित कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक (सुरक्षा) श्री आशीष तिवारी, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौरभ सिंह तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (क्रय) श्री सुदीप कुमार सा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इसके अलावा श्री सरोज कुमार बनर्जी, श्री बी. एच. खान, श्री शिव प्रताप सिंह, श्री संजय कुमार, श्री सुमित बनर्जी, श्री सुमित सुपेकार, श्री इस्माइल मल्लिक, श्री पवन कुमार, श्री रोशन कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री कुनाल कुमार, श्री मितेश कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री देव चन्द्र ठाकुर एवं श्री प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।


#हरघरतिरंगा #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #तिरंगायात्रा #मोटरसाइकिलरैली #TirangaBikeRally #BCCL #बीसीसीएल #LodnaArea #लोदना #Dhanbad #धनबाद #भारतमाताकीजय #वंदेमातरम् #देशभक्ति #राष्ट्रीय_एकता
