• Sat. Oct 31st, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

एनुअल एक्शन प्लान (AAP) लक्ष्य पर फोकस: सीएमडी ने कुसुंडा एरिया का किया निरीक्षण ।

Bynoorimedia@2015

Aug 24, 2026

कुसुंडा एरिया का किया निरीक्षण, ऐना ओसीपी में वे-ब्रिज, क्रशर, माइन फेस और कोल डंप का लिया जायजा

धनबाद। बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज कुमार अग्रवाल ने 23 अगस्त 2026 को कुसुंडा क्षेत्र का दौरा कर खनन गतिविधियों और उससे जुड़े प्रमुख आधारभूत ढांचे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन, परिवहन और कोयला डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को एनुअल एक्शन प्लान (AAP) के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए परिणामोन्मुखी तरीके से काम करने का निर्देश दिया।

सीएमडी ने ऐना ओसीपी का निरीक्षण करते हुए वे-ब्रिज, क्रशर, माइन फेस और कोल डंप का जायजा लिया तथा विभिन्न परिचालन गतिविधियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन और डिस्पैच में तेजी लाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के बाद सीएमडी ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सीएमओआई, परियोजना पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्टेशन ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि AAP के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सामूहिक प्रयास और रिजल्ट ओरिएंटेड कार्यप्रणाली जरूरी है।

उन्होंने स्वीकृत पर्यावरणीय मंजूरी (EC) क्षमता के दायरे में अधिकतम उत्पादन सुनिश्चित करने, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा कोयले के परिवहन और डिस्पैच व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया।

सीएमडी ने कोयला स्टॉक के योजनाबद्ध और समयबद्ध निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अन्य हितधारकों को परिचालन में आने वाली बाधाओं की समय रहते पहचान कर उनका समाधान करने को कहा, ताकि कोयला निकासी और डिस्पैच की प्रक्रिया प्रभावित न हो।

बीसीसीएल प्रबंधन के अनुसार, कुसुंडा क्षेत्र का यह दौरा उत्पादन एवं डिस्पैच में निरंतर सुधार, परिचालन दक्षता बढ़ाने और कोयला निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है।

लोदना एरिया में रिकॉर्ड 41,504 टन कोयला डिस्पैच

इधर, बीसीसीएल के लोदना एरिया ने एक दिन में 41,504 टन कोयला डिस्पैच कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र ने एक दिन के कोल डिस्पैच में यह रिकॉर्ड दर्ज किया। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हासिल इस उपलब्धि को बीसीसीएल की उत्पादन एवं डिस्पैच व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

#BCCL #KusundaArea #ManojKumarAgarwal #EnaOCP #CoalMining #CoalDispatch #AnnualActionPlan #AAP #LodnaArea #CoalIndia #Dhanbad #DhanbadNews #BCCLNews #MiningNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed