सिंदरी, 3 सितंबर 2026। बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) सिंदरी में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-30 के चौथे दिन विद्यार्थियों को उद्योग जगत के व्यावहारिक पक्ष, पेशेवर कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया गया। इस दौरान संस्थान की विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और क्लबों से भी नए विद्यार्थियों का परिचय कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देव कुमार वर्मा, हेड-सेल्स, रियलाइजेशन मार्केटिंग एंड सेल्स डिपार्टमेंट, बीसीसीएल मुख्यालय, सीआईएल, धनबाद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कोयला क्षेत्रों की कठिन कार्य परिस्थितियों और अपने जीवन से जुड़े संघर्ष एवं चुनौतियों के अनुभव साझा किए।

धैर्य और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती का किया जा सकता है सामना
देव कुमार वर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति देते हैं। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से अपने शुरुआती शैक्षणिक वर्षों का बेहतर उपयोग करने और तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक समझ तथा पेशेवर कौशल विकसित करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए बताया कि केवल किताबी और तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में सफल पेशेवर बनने के लिए परिस्थितियों को समझने, चुनौतियों का सामना करने और लगातार सीखते रहने की क्षमता भी जरूरी है।

‘पाठशाला’ के जरिए वंचित बच्चों को शिक्षा देने की पहल
देव कुमार वर्मा ने वर्ष 2015 में शुरू की गई अपनी सामाजिक पहल ‘पाठशाला’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत और पेशेवर सफलता हासिल करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझने और निभाने के लिए प्रेरित किया।
उनका संबोधन विद्यार्थियों के लिए उद्योग की वास्तविकता, संघर्ष के दौरान दृढ़ बने रहने और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को समझने का अवसर बना।
HNCC क्लब ने विद्यार्थियों को गतिविधियों से कराया परिचित
इसके बाद HNCC क्लब की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बीआईटी सिंदरी में संचालित विभिन्न क्लब गतिविधियों और उनमें सहभागिता के अवसरों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संस्थान के प्रति जुड़ाव विकसित करने पर जोर दिया गया।

इन शिक्षकों और पदाधिकारियों का रहा विशेष योगदान
इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन प्रो. डॉ. आर. के. वर्मा, चेयरमैन, इंडक्शन प्रोग्राम और प्रो. डॉ. राहुल कुमार, कन्वेनर, इंडक्शन प्रोग्राम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में श्री संजय पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में प्रो. विजय कुमार बेसरा, डॉ. सोमनाथ साहा, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. उस्निस बनर्जी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कोमल कुमारी, डॉ. शबनम स्वाती मिज़, प्रो. प्रशांत रंजन मालवीय और डॉ. निरुपमा का विशेष सहयोग रहा।

#BITSindri #BITसिंदरी #InductionProgram2026 #StudentInductionProgram #DevKumarVerma #BCCL #CoalIndia #CIL #Dhanbad #Sindri #DhanbadNews #JharkhandNews #EducationNews #EngineeringStudents #HNCC #Pathshala #SocialResponsibility #CampusNews #TechnicalEducation #StudentOrientation
