• Fri. Oct 30th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

बीसीसीएल राजभाषा पखवाड़ा का समापन: डॉ. शेफाली चतुर्वेदी को मिला कोयला भारती राजभाषा सम्मान, सीएमडी सहित सभी निदेशक रहे उपस्थित।

Bynoorimedia@2015

Sep 28, 2026

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 का कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में भव्य पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सामाजिक व्यवहार संचार सलाहकार, प्रसारण प्रशिक्षक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता डॉ. शेफाली चतुर्वेदी रहीं। उन्हें बीसीसीएल के प्रतिष्ठित कोयला भारती राजभाषा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

डॉ. शेफाली चतुर्वेदी को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं 21 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। समारोह में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के दौरान बीसीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ बीसीसीएल प्रोजेक्ट विद्यालयों एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के हिंदी विषय के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने की। समारोह में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) श्री राजेश कुमार तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री राजीव कुमार सिन्हा सहित विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, नोडल हिंदी पदाधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, विजेता प्रतिभागी, उनके परिजन, बीसीसीएल प्रोजेक्ट विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हिंदी के प्रति रुचि, रचनात्मकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बीसीसीएल राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा।

हिंदी समाज को जोड़ने वाली प्रभावशाली भाषा: डॉ. शेफाली चतुर्वेदी

मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली चतुर्वेदी ने कोयला भारती राजभाषा सम्मान-2026 प्रदान किए जाने पर बीसीसीएल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाषा केवल विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने, संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने का भी सशक्त माध्यम है।

उन्होंने हिंदी की सहजता, व्यापकता एवं अभिव्यक्ति की समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यही विशेषताएं हिंदी को जनसामान्य से जोड़ने वाली प्रभावशाली भाषा बनाती हैं। उन्होंने बीसीसीएल द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

कोयला भारती के 44वें अंक का हुआ विमोचन

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत, कोल इंडिया गीत, सरस्वती वंदना और सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विभागाध्यक्ष (राजभाषा) श्री मनीष मिश्रा ने स्वागत संबोधन दिया।

इसके बाद कोयला भारती के 44वें अंक का विमोचन किया गया। सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डॉ. शेफाली चतुर्वेदी को कोयला भारती राजभाषा सम्मान-2026 प्रदान किया।

बस्ताकोला, लोदना और कतरास क्षेत्र को राजभाषा सम्मान

राजभाषा के क्षेत्र में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रों को कॉर्पोरेट स्तर पर स्व. शंकर दयाल सिंह स्मृति राजभाषा सम्मान-2026 प्रदान किया गया।

इसमें बस्ताकोला क्षेत्र को प्रथम, लोदना क्षेत्र को द्वितीय तथा कतरास क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार मिला।

मुख्यालय स्तर पर तकनीकी श्रेणी में भू-संपदा विभाग को प्रथम, जेएमपी विभाग को द्वितीय तथा सामग्री प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

गैर-तकनीकी श्रेणी में कर्मचारी स्थापना विभाग को प्रथम, निदेशक मानव संसाधन सचिवालय को द्वितीय तथा औद्योगिक संबंध विभाग को तृतीय स्थान मिला।

कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय अधिकारी (मानव संसाधन/राजभाषा) सुश्री सुमेधा भारती ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


राजभाषा पखवाड़ा-2026 के विजेता प्रतिभागियों की सूची

16 सितंबर 2026 को आयोजित “हिन्दी अनुवाद एवं शब्दावली प्रतियोगिता”

हिंदीतर भाषी वर्ग

क्र. सं.प्रतिभागी का नामविभागस्थान
1मारिया अहसनपर्यावरण विभागप्रथम
2विजय कुमार जे. भट्टसामग्री प्रबंधन विभागप्रथम
3सैकत चंद्र गुप्ताकल्याण विभागद्वितीय
4बिट्टू कुमार चंद्रटेलीकॉम विभागद्वितीय
5आशीष कुमार दत्तासामग्री प्रबंधन विभागतृतीय
6श्रेयशी चटर्जीश्रम शक्ति एवं नियोजन विभागतृतीय
7पापड़ी राय चौधरीविक्रय एवं विपणन विभागप्रोत्साहन
8मनीषा सरकारबोर्ड सचिवालय विभागप्रोत्साहन

हिन्दी भाषी वर्ग

क्र. सं.प्रतिभागी का नामविभागस्थान
1देवांशी जैनमा.सं. वि. विभाग, कल्याण भवनप्रथम
2विश्वजीत कुमार सिंहअधिकारी स्थापना विभागप्रथम
3गौतम कुमार गुलशनभू-संपदा विभागद्वितीय
4विद्या कुमारीवित्त (भुगतान) विभागद्वितीय
5मनीष कुमारई. एंड टी. और आई.टी. पहलतृतीय
6प्रणव कुमार ओझाजन संपर्क विभागतृतीय
7रुक्शाना प्रवीणभू-संपदा विभागप्रोत्साहन
8राजेन्द्र रामवी.आई.पी. प्रकोष्ठप्रोत्साहन

17 सितंबर 2026 को आयोजित गृहिणियों के लिए “हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता”

क्र. सं.प्रतिभागी का नामविभागस्थान
1श्रीमती कृति शुक्लापर्यावरण विभागप्रथम
2श्रीमती नीतू शर्माश्रम शक्ति एवं नियोजन विभागप्रथम
3श्रीमती प्रिया बंसलआंतरिक लेखा परीक्षक विभागद्वितीय
4डॉ. प्रियंका कुमारीविक्रय एवं विपणन विभागद्वितीय
5श्रीमती नेहा कुमारीवि. एवं यां. (सी.टी.पी.) विभागतृतीय
6श्रीमती रूपाली मंडलसमन्वय विभागतृतीय
7श्रीमती रश्मि सिंहवित्त विभागप्रोत्साहन
8श्रीमती स्वीटी कुमारीपद्धति विभागप्रोत्साहन

18 सितंबर 2026 को आयोजित “हिन्दी मसौदा, पत्र एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता”

हिन्दी भाषी वर्ग

क्र. सं.प्रतिभागी का नामविभागस्थान
1गौतम कुमार गुलशनभू-संपदा विभागप्रथम
2अरविन्द कुमारसंविदा प्रबंधन प्रकोष्ठ विभागप्रथम
3देवांशी जैनमा.सं. वि. विभाग, कल्याण भवनद्वितीय
4प्रणव कुमार ओझाजन संपर्क विभागद्वितीय
5मनीष कुमारई. एंड टी. और आई.टी. पहल विभाग—

#BCCL #RajbhashaPakhwada2026 #राजभाषापखवाड़ा #हिंदीदिवस #कोयलाभारती #DrShefaliChaturvedi #ManojKumarAgrawal #BCCLNews #DhanbadNews #CoalIndia #HindiNews #JharkhandNews #धनबाद #बीसीसीएल #राजभाषाहिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed