धनबाद। पश्चिमी झरिया क्षेत्र (WJA) के मूनिडीह एरिया ऑफिस स्थित सभागार में एरिया सेफ्टी कमिटी (ASC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक श्री वी. विजय कुमार ने की। इस दौरान खदानों एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कार्यस्थलों पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दे, समस्याएं एवं सुझाव बैठक के समक्ष रखे।

इस अवसर पर श्री एस.के. पांजा, अपर महाप्रबंधक; श्री प्रभात रंजन झा, एरिया इंजीनियर (ई एंड एम); श्री सन्नी राव, प्रोजेक्ट ऑफिसर मूनिडीह; श्री संतोष रत्नाकर, एरिया पर्सनल मैनेजर; श्री दीपक कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर, माहुदा ग्रुप ऑफ माइंस; श्री वी.एस. बर्णवाल, एरिया सेफ्टी ऑफिसर; श्री बी.के. मिश्रा, मैनेजर, माहुदा ग्रुप ऑफ माइंस; डॉ. एस. मंडल, एरिया मेडिकल ऑफिसर तथा श्री भृगु नाथ तिवारी, एरिया सिविल इंजीनियर उपस्थित रहे।
इसके अलावा बैठक में श्री पी.एन. सिंह, श्री पी.एन. तिवारी, श्री अर्जुन सिंह, श्री रंजीत कुमार महतो, श्री महेन्द्र कुमार, श्री संजय कुमार सिंह, श्री राज कुमार नापीत, श्री सचिन कुमार सिंह, श्री अवधेश कुमार, श्री सुशील कुमार, श्री सुभाष कुमार, श्री विद्याप्रकाश पाण्डेय तथा श्री बिनोद सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्री वी. विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान पश्चिमी झरिया क्षेत्र में “Safety First” के सिद्धांत को प्रभावी रूप से लागू करते हुए सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा दुर्घटना मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
#Moonidih #WJA #WesternJhariaArea #AreaSafetyCommittee #ASCMeeting #MineSafety #CoalMineSafety #SafetyFirst #BCCL #BCCLNews #DhanbadNews #MoonidihArea #MahudaGroupOfMines #MiningSafety #WorkplaceSafety #JharkhandNews #Dhanbad #CoalIndustry #EmployeeSafety #SafetyMeeting
