बाघमारा (धनबाद): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बाघमारा स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत माटीगाढ़ा डैम (ग्वाला धौड़ा, गोवर्धन पहाड़ी) में आयोजित सात दिवसीय महायज्ञ एवं राधे-कृष्ण, शिव परिवार एवं हनुमान जी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता की।
इस अवसर पर सीएमडी श्री अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी को पुष्पांजलि अर्पित कर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। उन्होंने महायज्ञ एवं धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की और क्षेत्र के समग्र विकास में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रीय विकास और सामुदायिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और इन प्रयासों को सफल बनाने में स्थानीय समुदाय का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज और राष्ट्र के कल्याण हेतु सभी को सकारात्मक सोच के साथ निरंतर योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री कुमार रंजीव, श्री के. के. सिंह, परियोजना पदाधिकारी श्री पी. एस. के. सिन्हा एवं श्री टी. एस. चौहान सहित बीसीसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीसीसीएल कर्मी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


BCCL #CMD_BCCL #ManojKumarAgrawal #Baghmara #Dhanbad #Mahayagya #PranPratishtha #RadheKrishna #ShivParivar #HanumanJi #CommunityDevelopment #CoalIndia #BCCLNews #JharkhandNews #ReligiousEvent
