• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

AIDEOA ने BCCL के नव नियुक्त निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, वित्तीय सुदृढ़ता पर हुई अहम चर्चा

Bynoorimedia@2015

Feb 12, 2026

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी.सी.सी.एल.) के नव नियुक्त निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार का ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल्स एसोसिएशन (AIDEOA), बी.सी.सी.एल. द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गरिमामय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम AIDEOA, बी.सी.सी.एल. के महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर AIDEOA के केंद्रीय महामंत्री श्री आर. के. तिवारी, श्री वाई. के. सिंह, श्री प्रभात कुमार एवं श्री लव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की ओर से नव नियुक्त निदेशक (वित्त) को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

भेंट एवं संवाद के दौरान बी.सी.सी.एल. की वर्तमान वित्तीय स्थिति, भविष्य की वित्तीय रणनीति, कोयला उत्पादन, गुणवत्ता सुधार तथा कोयला डिस्पैच को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। AIDEOA प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि संगठन कंपनी के समग्र विकास, उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति एवं वित्तीय मजबूती के लिए सदैव सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग करता रहेगा।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार ने AIDEOA प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बी.सी.सी.एल. की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत करने के लिए लागत नियंत्रण, राजस्व वृद्धि तथा समयबद्ध कोयला डिस्पैच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कंपनी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का भी आश्वासन दिया।

AIDEOA, बी.सी.सी.एल. के महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन प्रबंधन के साथ मिलकर कंपनी के उत्पादन, उत्पादकता एवं वित्तीय सुदृढ़ता के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा तथा कोयला डिस्पैच बढ़ाकर राष्ट्रीय ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में बी.सी.सी.एल. की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन एवं प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई।

#BCCL #BharatCokingCoalLimited #RajeshKumar #DirectorFinance #AIDEOA #KushKumarSingh #RK_Tiwari #YKSingh #PrabhatKumar #LoveSingh #CoalIndia #CoalProduction #CoalDispatch #FinancialStrength #PublicSectorNews #EnergySecurity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed