• Fri. Jun 12th, 2026

Noori Media and Entertainment

A High-tech house of media and Entertainment.

गोंदुडिह खास कुसुंडा कोलियरी में AIDEOA की नई शाखा समिति का गठन, पदाधिकारियों को सौंपे गए आधिकारिक पत्र।

Bynoorimedia@2015

Mar 7, 2026

कुसुंडा (धनबाद): कुसुंडा क्षेत्र के गोंदुडिह खास कुसुंडा कोलियरी में All India Diploma Engineers and Officials Association (AIDEOA) की शाखा समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को आधिकारिक पत्र भी सौंपे गए।

बैठक का नेतृत्व संगठन के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान केंद्रीय समिति के सदस्य विजय यादव, वाई. के. सिंह और अरुण कुमार दूबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार तथा कुसुंडा क्षेत्र में AIDEOA को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नवगठित कमेटी के गठन से गोंदुडिह खास कुसुंडा कोलियरी में संगठन की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में नवगठित कमेटी के सभी सदस्यों को आधिकारिक पत्र सौंपे गए और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार से मुलाकात कर संगठन का परिचय दिया और सुरक्षा के साथ उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बालेश्वर पंडित, मुकेश राय, प्रभात कुमार सिंह, विनय कुमार ठाकुर (अध्यक्ष), राम प्रवेश पासवान (सचिव), जितेन्द्र कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), विजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कपिल दास, विकास झा, भागीरथ चौहान, मुकेश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, देवाशीष कुमार, पवन कुमार और सुबोध कुमार सिंहा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

#AIDEOA #KusundaColliery #DhanbadNews #CoalIndia #TradeUnionNews #DiplomaEngineers #JharkhandNews #CoalfieldNews #AIDEOACommittee #KusundaArea #MiningSector #UnionActivities #BharatCoalfields #IndustrialNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed