बरोरा: ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल्स एसोसिएशन (AIDEOA) के महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में बरोरा क्षेत्र की नवगठित क्षेत्रीय समिति ने बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री के.के. सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन का औपचारिक परिचय कराया गया और उत्पादन, कोयले की गुणवत्ता एवं डिस्पैच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें लक्ष्य आधारित उत्पादन, गुणवत्ता सुधार और समयबद्ध डिस्पैच को कंपनी की कार्यक्षमता और प्रतिष्ठा बढ़ाने का प्रमुख आधार बताया गया। क्षेत्रीय स्तर की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री के.के. सिंह ने संगठन द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में सहायक महाप्रबंधक (AGM) श्री काजल सरकार एवं परियोजना पदाधिकारी श्री त्रिभुवन सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक एवं संबंधित एजेंट के साथ AIDEOA प्रतिनिधिमंडल ने बरोरा क्षेत्र की साइडिंग एवं विभिन्न कोलियरियों के कोयला डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोयले की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जिसे सभी ने सकारात्मक संकेत बताया।
AIDEOA प्रतिनिधिमंडल ने गुणवत्ता में आए इस सुधार की सराहना करते हुए कहा कि प्रबंधन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बना रहने से उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित रूप से संभव है। महामंत्री श्री कुश कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्पादन लक्ष्य, गुणवत्ता सुधार एवं डिस्पैच व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए AIDEOA प्रबंधन को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।
इस कार्यक्रम में AIDEOA की ओर से श्री कुश कुमार सिंह, श्री बिजय यादव, श्री वाई० के० सिंह, श्री अरुण कुमार दुबे, श्री रवि भुषण, श्री उमाकांत राय, श्री मिहिर रजवार, श्री रविकांत गुप्ता, श्री नवल किशोर महतो, श्री धनंजय कुमार, श्री मुकेश महतो, श्री कमल किशोर साह, श्री अरविंद सिंह, श्री देवनाथ चौहान, श्री सुब्रत पांडे, श्री बिरेन्द्र रवानी, श्री रविन्द्र कुमार, श्री अजय कुमार, श्री विनय के. गौतम, श्री शिवलाल प्रसाद, श्री मनोजेश साह एवं श्री धर्मवीर शर्मा उपस्थित रहे।
यह संपूर्ण कार्यक्रम प्रबंधन एवं कर्मचारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे बरोरा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
#AIDEOA #BaroraArea #Warora #CoalProduction #CoalQuality #DispatchSystem #IndustrialNews #EngineeringAssociation #EmployeeUnion #ManagementMeeting #CoalIndustry #JharkhandNews #IndiaIndustry #Productivity #QualityImprovement
