AIDEOA बस्ताकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ के साथ माइनिंग स्टाफ से जुड़ी विभिन्न और मुद्दों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देकर की गई। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं फलदार पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय महाप्रबंधक से कराया गया।
बैठक में माइनिंग स्टाफ से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें समय पर प्रमोशन, वर्ष 2025-26 के लिए गलत मैनपावर बजट, ओवरमैन पदोन्नति के बावजूद कुछ कर्मचारियों को इंक्रीमेंट नहीं मिलना, आवास मरम्मत में देरी, योग्य कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने, अतिरिक्त इंक्रीमेंट जमा होने के बावजूद VV स्टेटमेंट में नहीं दिखने तथा प्लेसमेंट एवं प्रमोशन से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।
महाप्रबंधक एस. के. गायकवाड़ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक अलग बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर जो भी कार्य संभव होगा, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा तथा जिन मामलों में मुख्यालय स्तर की आवश्यकता होगी, उन्हें हेडक्वार्टर भेजकर समाधान कराया जाएगा।
बैठक में उपस्थित आर. के. तिवारी ने कहा कि माइनिंग स्टाफ से जुड़े कुछ अहम मुद्दों को कंपनी के उच्चस्तरीय बोर्ड में भी रखा जाएगा। वहीं डिवीजनल महामंत्री कुश कुमार ने कहा कि माइनिंग स्टाफ सुरक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसलिए प्रबंधन को कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा समय-समय पर सुरक्षा और उत्पादन को लेकर बैठकें आयोजित करनी चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से दीपक कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, रविओंकार, राकेश प्रसाद सिन्हा, अमित नारायण, नसीब चौहान, संजय सिंह, प्रमोद पंडित, अमित कुमार सिंह, राम प्यारे प्रसाद, सुनील कुमार, बमबेश सिंह, सुमन झा, अमित कुमार, पंकज पांडे, सुबोध सिंह, राम कैलाश कुर्मी, अमरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार साव, सुभाष पांडे, दिलीप सिन्हा, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक कुमार, तारकेश्वर तिवारी, उपेंद्र कुमार, नीरज कुमार एवं सुधीर यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#AIDEOA #Bastacolla #MiningStaff #CoalIndia #MiningNews #PromotionIssue #CoalProduction #JharkhandNews #LabourIssues #MiningEmployees #BastacollaArea #SafetyAndProduction
