कोयला नगर में हुई आपात बैठक में कुश कुमार सिंह के निष्कासन को बताया असंवैधानिक, डिवीजनल और क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने जताई कड़ी नाराजगी
ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर ऑफिसियल एसोसिएशन (AIDEOA) से जुड़े बीसीसीएल के डिवीजनल, क्षेत्रीय एवं शाखा स्तर के पदाधिकारियों की एक अतिआवश्यक बैठक सोमवार को कोयला नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार तिवारी द्वारा लिए गए हालिया निर्णयों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार तिवारी द्वारा कुश कुमार सिंह को संगठन से निष्कासित किए जाने के निर्णय पर असहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई असंवैधानिक है और इस विषय पर बीसीसीएल AIDEOA की डिवीजनल एवं क्षेत्रीय समितियों से किसी प्रकार की चर्चा या सहमति नहीं ली गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुश कुमार सिंह के निष्कासन का निर्णय राजीव कुमार तिवारी के एकतरफा एवं मनमाने रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के महत्वपूर्ण निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सामूहिक विचार-विमर्श के आधार पर लिए जाने चाहिए।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि वे राजीव कुमार तिवारी के इस फैसले का विरोध करते हुए कुश कुमार सिंह के समर्थन में खड़े रहेंगे। इसके साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों ने AIDEOA की प्राथमिक सदस्यता तथा अपने-अपने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की।
बैठक में शिवशंकर महतो, रवि ओंकार, मिहिर कुमार राजवार, रविकांत गुप्ता, धनंजय कुमार, उमाकांत राय, विपुल कुमार, बालेश्वर पांडेय, शंभू पासवान, अमित कुमार, रवि भूषण, जयनंदन पासवान, राकेश प्रसाद सिन्हा, शेखर नाज, अंबुज कुमार मंडल, जशवंत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राम प्रवेश, सुधीर कुमार यादव, गोविंद कुमार गोराई, शिव मोहीभर, दुर्गा प्रसाद पाल, ए.के. दूबे, धनंजय कुमार सिंह, रमेश कुमार चौहान, अरविंद कुमार सिंह, बीपू सा तथा वाई.के. सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
AIDEOA #BCCL #RajeevKumarTiwari #KushKumarSingh #DhanbadNews #CoalNagar #ExecutiveOfficersAssociation #BCCLOfficers #TradeUnionNews #JharkhandNews #OfficerAssociation #Resignation #CoalIndustry #LabourNews #ShivshankarMahato #RaviOnkar #MihirKumarRajwar #RavikantGupta #DhananjayKumar #UmakantRai #VipulKumar #BaleshwarPandey #ShambhuPaswan #AmitKumar #RaviBhushan #JaynandanPaswan #RakeshPrasadSinha #ShekharNaz #AmbujKumarMandal #JaswantKumarSingh #VijayKumarSingh #RandhirKumar #ChandanKumar #SantoshKumarSingh #SanjayKumarSingh #SudhirKumarYadav #GovindKumarGorai #DurgaPrasadPal #AKDubey #ArvindKumarSingh #JharkhandPolitics #DhanbadUpdates
