बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री संजय कुमार सिंह ने पश्चिमी झरिया (डब्ल्यूजे) क्षेत्र अंतर्गत भुरुंगिया कोलियरी का दौरा कर टेम्परेरी माइन क्लोजर प्लान (TMCP) के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीलिंग एवं डिस्मेंटलिंग कार्यों का जायजा लिया और परियोजना क्षेत्र में चल रहे चिकित्सा शिविरों के साथ-साथ वायु एवं जल गुणवत्ता निगरानी गतिविधियों की स्थिति का भी मूल्यांकन किया।
श्री सिंह ने सुरक्षा मानकों, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि TMCP गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुरक्षित एवं व्यवस्थित खदान बंदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

दौरे के दौरान उन्होंने डब्ल्यूजे एरिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महुदा ग्रुप ऑफ माइंस के परियोजना पदाधिकारी एवं प्रबंधक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (सिविल) के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सभी TMCP गतिविधियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर BCCL मुख्यालय एवं पश्चिमी झरिया क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। BCCL प्रबंधन ने TMCP गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

#BCCL #BhurungiaColliery #TMCP #CoalMining #Jharia #Dhanbad #MineClosure #EnvironmentalProtection #SustainableDevelopment #CoalIndia #MiningNews #JharkhandNews
